न्यायालय में जनपद न्यायाधीश द्वारा भारत का 70वां संविधान दिवस

 



रायबरेली। मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के दिशा निर्देशन में 26 नवम्बर भारत का 70वां संविधान दिवस मनाया गया। जनपद न्यायाधीश अनूप कुमार गोयल द्वारा समस्त अधिकारीगण व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। 
 इस मौके पर एक रैली को भी जनपद न्यायाधीश अनूप कुमार गोयल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। आज का दिन एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाया जा रहा है।